Hindi poem


कुछ ऐसा  करना भी जरूरी है...


इस दुनिया में समय के साथ चलते रहना बहोत जरूरी है।
तो कभी कभी रुकना भी उतना ही जरूरी है।
थोड़ा रोना तो थोड़ा मुस्कुराना भी  जरूरी है।
कभी कभी कुछ खूबसूरत पल जीना  जरूरी है।
तो कुछ पल भूलना भी जरूरी है।
कुछ यादों को याद करना जरूरी है।
तो कुछ  को वक्त के साथ पिछे छोड़ना भी जरूरी है।
कभी बोलना जरूरी है।
तो कभी चुप रहने में ही समझदारी है।
दो कदम पिछे हटना जरूरी है।
तो कभी चार कदम आगे बढ़ना भी जरूरी है।
कभी भागना जरूरी है।
तो कभी अपने हक्क के लिए लढ़ना भी जरूरी है।
ओर....कभी कभी जो होता है। 
वोह होना भी जरूरी है ऐसा समझना भी बहुत जरूरी है।

                                                        Jr.patil 

Comments

Popular Posts